फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 नए कंटेनमेंट जोन घोषित, आवागमन पर लगाई पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विलांस टीम करेगी संक्रमितों की निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने 17 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए है। इन क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए है। सर्विलांस की टीम को संक्रमित व उनके आस-पास के घरों के लोगों को निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी। अति आवश्यक परिस्थितियों में ही आवागमन की छूट रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ की संस्तुति के आधार पर प्रशासन ने गौरीपुर जवाहरनगर, जैन मोहल्ला वार्ड दो बागपत, नांगल, खादी ग्राम उद्योग बागपत, नवयुग कालोनी बड़ौत, आजाद नगर गली नंबर 14 बड़ौत, लख्मीचंद पटवारी कालेज कैंपस खेकड़ा, दोघट, ईदरीशपुर, एकता कालोनी बागपत, चौहान एंकलेव बागपत, रंछाड, तमेलागढ़ी, वार्ड नंबर दो व वार्ड नंबर नौ टीकरी में कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। डीएम राजकमल यादव ने कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजर का छिड़काव करने व कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। सभी नोडल अधिकारियों को फल, सब्जी, दूध, दवाई और आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारु करने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें