फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आज से शुरू होगा मेडिकल परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आज से शुरू होगा मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन

बागपत। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 में मेडिकल के चयन युवकों का मंगलवार से पुलिस लाइन में मेडिकल परीक्षण शुरू होगा। चिकित्सकों का पैनल गठित किया। एसपी दफ्तर पर चस्पा सूची के अनुसार युवकों का मेडिकल होगा। शेष युवकों की सूचना अभी तक नहीं आई है। एसपी ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
जिले के 905 युवकों का यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 में मेडिकल के लिए चयन हुआ। एसपी दफ्तर पर 646 युवकों की मेडिकल सूची चस्पा की। पुलिस लाइन में मंगलवार से युवकों का मेडिकल परीक्षण शुरू हो जाएगा। एसपी दफ्तर पर चस्पा सूची के अनुसार मेडिकल होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने पांच चिकित्सकों का पैनल गठित किया है। पैनल में महिला चिकित्सक भी है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि मेडिकल के लिए 905 युवकों का चयन हुआ , लेकिन अभी तक उनके पास 646 युवकों की सूची आई है। शेष युवकों की सूची के लिए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। जल्दी ही दूसरी सूची आ जाएगी। मंगलवार से मेडिकल परीक्षण शुरू होगा। थाना क्षेत्रों के हिसाब से मेडिकल होगा। सीओ को नियुक्त किया । उन्होंने बताया कि संबंधित युवक समय से पुलिस लाइन पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बड़ौत क्षेत्र के सबसे ज्यादा युवक
बागपत। कोतवाली बागपत क्षेत्र से 71, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से 100, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र से 83, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से 38, दोघट थाना क्षेत्र से 71, बालैनी थाना क्षेत्र से 34, छपरौली थाना क्षेत्र से 90, रमाला थाना क्षेत्र से 57, चांदीनगर थाना क्षेत्र से 42 युवकों का चयन किया।
-----
सूची में 94 युवतियों के नाम
बागपत। एसपी दफ्तर पर चस्पा यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के 646 युवकों की सूची में 94 युवतियों के नाम है। उनका भी पुलिस लाइन में मेडिकल परीक्षण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें