बड़ौत (बागपत)।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजीव तोमर ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही भाजपा उम्मीदवारों की सूची में लोकसभा बागपत सहित 24 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम जारी किए है, यह आधारहीन है। यह भ्रामक प्रचार विपक्षी कर रहे हैं।
वे रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, यह भ्रामक प्रचार भाजपा कार्यालय के दौरान हुए विकास कार्य से लहर हैं और विपक्ष के पास इसका कोई जवाब नहीं है, वे बौखलाहट मेें यह काम कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पार्टी ने इस प्रकार की सूची प्रकाशित नहीं की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि देश की सुरक्षा को अभेद किया है, पार्टी की अंतरराष्ट्रीय नीति के कारण आज पाकिस्तान अलग थलग पड़ गया है। आतंक के खिलाफ भारत ने ज्यादातर देशों को एक मंच पर ला खड़ा किया है। पार्टी के विकास कार्य व देशहित नीति के कार देश में उत्साह का माहौल है। इसमें भूतपूर्व सैनिक के जिला संयोजक श्री भगवान, पवन कुमार शर्मा भी रहे।