बड़ौत (बागपत)।
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री रविवार को बड़ौत आएंगे और कार्यालय का उद्घाटन कर सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बावली रोड पर स्थित हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव तोमर और जिला महामंत्री आलोक शास्त्री ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह बड़ौत आएंगे। उन्हें कारों के काफिले के साथ बावली रोड पर स्थित कार्यालय में लाया जाएगा। इसका वे उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके स्वागत की तैयारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।