फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बे में अनिल कुमार के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें उज्जवला योजना में दिए गए जा रहे गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। दूसरी तरफ गैस एजेंसी मालिक धर्मवीर सिंह ने कहा उपभोक्ता से चूल्हे और गैस की कीमत ली जा रही है। सिलेंडर, रेगुलेटर और कनेक्शन नि:शुल्क दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों के सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। आरोप है कि गैस एजेंसी पर उनसे कनेक्शन देने के नाम पर 1700 से 1800 रुपये वसूले जा रहे हैं। यदि ग्रामीण रुपये देने से मना करते हैं तो उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जाता है। इनमें प्रेम, सोहनवीर, यशपाल, राज कुमार, तेजपाल, मल्लाह, हरवीर, ऋषिपाल, पालेराम, ओमवीर, अमृता, बीना, फूलमती, मंजू, बबीता, इमराना, जैतून, कृष्णा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें