बिनौली (बागपत)। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों का बदला लेने की मांग करते हुए बुधवार को जिवाना व माल माजरा गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
मंगलवार को आक्रोश रैली माल माजरा की मस्जिद से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या मुस्लिम समाज के लोग व युवा शामिल थे जो पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद का खात्मा करो, के जोरदार नारे लगा चल रहे थे। आक्रोश रैली पूरे माल माजरा व जिवाना गांव का भ्रमण कर कारगिल में शहीद जितेंद्र सोलंकी द्वार पर पहुंची, यहां पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद का खात्मा करो व खून का बदला खून की नारेबाजी के साथ पाकिस्तान का पुतला आग के हवाले किया। आक्रोश रैली में इमाम कारी रियाज, कारी आबिद, रहमुद्दीन, हबीब, वकील, हफीजुद्दीन यामीन, इमरान, इरफान, हारून, शफीक, मकसूद, कपिल सोलंकी, अखिलेश सोलंकी, सोनू आदि थे। उधर धनोरा सिल्वरनगर व बरनावा गांव में भी शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।