फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति पर विचार व्यक्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के कॉलेजों मेें चल रहे रासेयो शिविर के अंतर्गत बृहस्पतिवार को स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति को लेकर विचार रखे। जेवी कॉलेज की द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें चल रहे रासेयो शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम ने छात्राओं को नशाखोरी की आदतों से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। इस दौरान स्वयंसेवकों ने निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से नशा मुक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए । इसमें डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. हीरालाल, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, राज कुमार, सिद्धि, सयान, गुलशन का योगदान रहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इसी कॉलेज की रासेयो प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने नगर के मुख्य मार्गों से जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसमें डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. विजयपाल, रिंकू, अमन, तसलीम, संजीव का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें