फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं के लिए पहला वोट मोदी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा युवा मोर्चा की आईटी कार्यशाला का आयोजन सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में हुई, जिसमें युवाओं को आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। छह फरवरी से पहला वोट मोदी को अभियान की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधि प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी चारू प्रज्ञा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवम छाबरा, आईटी प्रभारी कपिल परमार रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद बागपत की जिला कार्यकारिणी और समस्त दस मंडल की कार्यकारीण को आईटी प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने कहा कि युवा मोर्चा को 14 अभियान के संयोजक और सह संयोजक के साथ कार्य योजना बनाते हुए समीक्षा की गई। बुधवार को पहली बार वोटर बने युवाओं के लिए पहला वोट मोदी को कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सोनू माया, मोहित चौधरी, आकाश बंसल, प्रभात चौधरी, रणवीर गुर्जर, जिला महामंत्री प्रभात गुर्जर, डॉ. विनय त्यागी, हर्ष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी सुमित, नगराध्यक्ष सुधारस चौहान, मनोज सिंह, आयुष जैन, मिंटू गुर्जर, गौरव यादव, कमल सिंह, बिट्टू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें