बागपत। शिक्षक और कर्मचारियों की हड़ताल सात फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा को प्रभावित कर सकती है। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने निर्देशित किया किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था पहले ही कर लेंगे।
जिले में 39 केंद्रों पर सात फरवरी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो जाएगी। परीक्षा को देखकर प्रशासन की धड़कने तेज है। इसका कारण शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों की हड़ताल। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने निर्देशित किया परीक्षा पवित्रता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं विधि व्यवस्था बनाए रखकर शांतिपूर्ण कराई जाएगी। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी सेवाओं में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से छह माह तक की अवधि के लिए रोग लगा दी। इस संबंध में एस्मा भी लागू किया । ड्यूटी पर लगे अधिकारी, कर्मचारियों का अवकाश भी स्वीकृत नहीं किया जाएगा। अनुमान लगाया है कि यदि कर्मचारी संघ हड़ताल पर जाते है तो परीक्षा कार्यों में व्यवधान आ सकता है।