बिनौली (बागपत)। जौहड़ी गांव में स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर चल रही पांच दिवसीय नेता जी सुभाषचंद्र बोस शूटिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। सीओसी मुकाबले में एयर पिस्टल में अविष्कार बड़ौत और एयर रायफल में अक्षय वेदवान सीओसी जीतकर चैंपियन बने। इस दौरान पदक विजेता शूटरों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
चैंपियनशिप के सीओसी के दस मीटर एयर पिस्टल के चैंपियन ऑफ चैंपियन मुकाबले में अविष्कार बड़ौत प्रथम, आरिफ मलिक अमीनगर सराय द्वितीय और भारत तोमर जौहड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दस मीटर एयर रायफल के चैंपियन ऑफ चैंपियन मुकाबले में अक्षय वेदवान मेरठ प्रथम, गौरव कंबोज सहारनपुर द्वितीय और ताबिश अहमद लखनऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दस मीटर एयर रायफल यूथ वुमन स्पर्धा में दिया सिंह मेरठ प्रथम, यूथ मेन आईएसएसएफ स्पर्धा में अभय कुमार बागपत प्रथम, दस मीटर एयर पिस्टल अंडर 12 यूथ वुमन स्पर्धा में श्रयांशी चौधरी मेरठ तृतीय, अंडर 12 वर्ष यूथ मेन स्पर्धा में अतुल जोशी उत्तराखंड द्वितीय, सब जूनियर मेन स्पर्धा में विश्वविजय जौहड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुल प्रकाश ने विजेताओं को मेडल पहनाए तथा डॉ. राजपाल सिंह की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन वास स्पोर्ट्स मेरठ के निदेशक विवेक आत्रेय और सांई कोच नीतू श्योरान ने किया। इस मौके पर डॉ. हिमांशु, सुशील चौधरी, शक्ति सिंह, अजय कुमार, विनोद राणा, रविदत्त शर्मा, सोहन प्रधान, राजेंद्र पाल तोमर, नरवीर सिंह, मोहित कौशिक, अहमद साहब, मीना कुमारी, कृष्ण प्रजापति आदि रहे।
डीएम की पत्नी ने लगाए निशाने
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर शूटिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की धर्मपत्नी रोमी ने भी जमकर निशाने लगाए और सांई कोच नीतू श्योरान और मीना कुमारी से शूटिंग की बारीकियां सीखीं।