फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से लहराया तिरंगा, गाए गणतंत्र के गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। तिरंगा लहराया गया और लोगों को गणतंत्र के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला जाट सभा बागपत ने जाट भवन बागपत में गणतंत्र दिवस मनाया । अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह ने तिरंगा फहराया। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। महासचिव अश्वनी तोमर, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, गजेंद्र सिंह, कंवरपाल सिंह ढाका, डॉ अशोक तोमर, तेजपाल सिंह आर्य, अनिल राठी, महावीर राणा, चरण सिंह तेवतिया, ओमकार उपस्थित रहे।
बागपत नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में रालोद नेता अहमद हमीद एवं चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। चेयरमैन ने अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत पर चेयरमैन डॉ विनोद कुमार एवं जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन अंकित शर्मा ने किया। नानक पुरी कॉलोनी में भी गणतंत्र दिवस मनाया। युवा भारत संगठन ने शहीदों की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित किए। इसमें प्रभारी प्रदीप कुमार, डॉ. विनोद कुमार, अनुज कुमार, ओंकार, हरिओम शर्मा, डॉ. किशन चंद जैन, रोजूद्दीन, प्रियांशु, सुधांशु, अंजू, पूनम, उत्सव, खुशी का सहयोग रहा।
सपा कार्यालय में जिला महासचिव डॉ शकील अहमद ने ध्वजारोहण किया। इसमें योगेंद्र चौहान, नगेंद्र सिंह, फुरकान पहलवान, मेहंदी हसन, वाहिद कुरैशी, राजू प्रजापति, शमीम मलिक, देवदत्त आदि रहे।
चांदीनगर के गढ़ी कलंजरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। चार किमी की यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। इसमें अध्यक्ष नरेश वर्मा, विपिन माहेश्वरी, सुमित, रोहित और कपिल मौजूद रहे। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इस्मत चौधरी के आवास पर कांग्रेसियों ने गणतंत्र दिवस मनाया। इसमें चौधरी अहसान, सचिन शर्मा, नरेंद्र बंसल, चौधरी जाकिर आदि रहे। ढ़िकौली के सैनिक भवन पर पूर्व सैनिकों ने गणतंत्र दिवस मनाया। इसमें नरेश ढाका, कप्तान कंवल सिंह, सुबे सिंह, राज सिंह, महिपाल, जयपाल, लक्ष्मण आदि रहे।
विज्ञापन

अमीनगर सराय। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मांगेराम यादव ने झंडारोहण किया। इसमें इरफान अंसारी, नितिन यादव, महबूब, राजीव कौशिक, राजबीर, वेदप्रकाश, डॉ शिव कुमार आदि रहे।
दाहा सहकारी समिति में सभापति के पति कमल राणा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें