फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएनएम व एएनएम ने स्वस्थ व भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल मेें बृहस्पतिवार को न्यूट्रिशन प्रैक्टिकल का आयोजन किया, इसमें जीएनएम व एएनएम ने स्वास्थ्य व भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. तरुण तोमर और प्राचार्य डॉ. स्वाति पटनवाल ने किया। डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम से आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने की क्षमता मेें वृद्धि होती है। डॉ. तरुण तोमर ने कहा कि हमारे जीवन पर खानपान का सीधा असर होता है। इसलिए हमें अपने जीवन में संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य स्वाति पटनवाल ने एएनएम काजल को प्रथम, महिला तंवर द्वितीय और अदम्या विश्वर्मा को तृतीय स्थान दिया। इसमें दिव्या, भावना, दीपा पंवार, निर्मला, शिखा, तरुणी, विद्वेश्वरी, प्रमिला, मोहित, रवि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें