बिनौली (बागपत)। जौहड़ी स्थिति बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर चल रही पांच दिवसीय नेताजी सुभाष मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हुए मुकाबलों में मेरठ और बागपत के निशानेबाजों ने सटीक निशाने लगाकर बढ़त बनाई।
ये रहे परिणाम : 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग स्पर्धा में बागपत का कवीत तोमर 372/400 अंक लेकर प्रथम और हापुड़ का गौरव कुमार 357 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। यूथ पुरुष वर्ग में मेरठ के अंकित मलिक 359 अंक लेकर प्रथम, बागपत के हर्ष शर्मा 354 अंक लेकर द्वितीय, जूनियर पुरुष वर्ग में हापुड़ के विकास कुमार 345 के साथ प्रथम, कनिष्क गुप्ता 327 के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी स्पर्धा के महिला एनआर वर्ग में बागपत की छवि 356 अंक लेकर प्रथम, देहरादून, उत्तरांचल की प्रियंका राणा 340 के साथ दूसरे और देहरादून उत्तरांचल की ही अर्चना बिष्ट 330 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। यूथ महिला वर्ग में मेरठ की निकिता 540/600 प्रथम, बागपत की आंशिक कौशिक 538/600 दूसरे स्थान पर रही। जूनियर महिला वर्ग में बागपत की तनु चौधरी 555/600 अंक लेकर आगे रही। इस दौरान डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. हिमांशु शर्मा, साईं कोच नीतू श्योराण, महेंद्र सिंह बिष्ट, मीना कुमारी, भारत, हरिओम, कृष्ण प्रजापति, सोहन प्रधान आदि मौजूद रहे।