खेकड़ा (बागपत)। बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर खेकड़ा नगर पालिका के ठेका सफाईकर्मियों की हड़ताल इक्कीसवें दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को नगर पालिका में ईओ के आने की सूचना मिलने के चलते सफाईकर्मियों ने नगर पालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। लेकिन ईओ दिन भर नहीं पहुंची। और सफाई कर्मी दिन भर कार्यालय पर तालाबंदी कर धरने पर डटे रहे।
बृहस्पतिवार को भी सफाई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मियों को खेकड़ा पालिका कार्यालय में ईओ के आने की सूचना मिली। इसे लेकर सफाई कर्मियों ने नगर पालिका कार्यालय पर दोबारा से तालाबंदी कर दी और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मी दिनभर धरने पर बैठे रहे। उनका कहना है कि वह कार्यालय में ईओ को नहीं घुसने देंगे। ईओ नगर पालिका कार्यालय में बृहस्पतिवार को नहीं पहुंची और सफाई कर्मियों ने दिनभर पालिका के मुख्य गेट पर धरना दिया।
उन्होंने कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं मिल जाता, तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेेंगे। इस दौरान मालती, कीर्ति, सुनीता, सीमा, रीतू, कविता, मीनाक्षी, बबली, संगीता, मनीषा, मंजू, पिंकी, शोभा, रामो, कमलेश, सनेश, सतबीरी, संगम, ममता, प्रमोद कुमार, राहुल, बिल्लू, सचिन, दीपक, मिंटू, हरबीर, सुधीर, अमित, सोनू आदि रहे।