बागपत। स्वर्णकार धर्मशाला में भीम आर्मी की मंगलवार को सभा हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत नौटियाल रहे। जिले की कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत नौटियाल ने कहा कि संगठन के माध्यम से वंचित और शोषित समाज के हकों की लड़ाई लड़ी जा रही है। दलित और मुस्लिम समाज के अधिकारों को मनुवादी व्यवस्था के हाथों गुलाम नहीं कर सकते हैं। भीम आर्मी का संदेश है भारतीय संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार देश को समान शिक्षा देना, रोजगार, रहन सहन, खानपान की समस्त व्यवस्था करना। इस दौरान जिले की कार्यकारिणी का गठन किया । अल्प संख्यक समाज के जिलाध्यक्ष जिशांत और अनुसूचित समाज के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सूरजभान को बनाया। जबकि एडवोकेट संजय जयंत को जिला उपाध्यक्ष, रामेश्वर सिंह विधानसभा अध्यक्ष छपरौली, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर को बनाया। इसमें रवि, प्रहलाद सिंह, जितेंद्र, अनुराग बावरा, योगेश बुढ़ाना, संदीप, आनंद, डॉ. मुजम्मिल, साजिद आदि रहे।