फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने सीएम से शिकायत कर न्याय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी में चेकिंग अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से जेई और टीम द्वारा की जा रही अवैध वसूली की शिकायत के बावजूद ऊर्जा निगम के अफसर जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे क्षुब्ध उपभोक्ता ने सोमवार को सीएम को दोबारा फैक्स भेजकर प्रकरण की जांच कर जेई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर विभागीय दफ्तर पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी के पीड़ित उपभोक्ता अनिल कुमार राठी पुत्र सोमनाथ सिंह ने तीन दिन पहले सीएम की पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर बताया कि उसके यहां दो किलोवाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन मंजूर है। सात मई 2018 को एक्सईएन द्वितीय पर तैनात जेई रविंद्र ने चेकिंग अभियान के दौरान घर पर छापेमारी की। आरोप लगाया कि छापेमारी में घर पर विद्युत चोरी न मिलने के बावजूद जेई ने दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें विद्युत लाइन पर तार डालकर चोरी बताया। जबकि मकान के सामने पीवीसी केवल लाइन में है, उस पर डोरी नहीं डाली जा सकी। इस संबंध मेें 23 मई को एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। आरोप लगाया कि एसडीएम ने जब इसकी पूछताछ ऊर्जा निगम के अफसरों से तो 25 मई को दोबारा से जेई रविंद्र घर पर आए और मनमानी कर 115934 रुपये का जुर्माना लगाकर नोटिस भेजा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 7 मई को चेकिंग की, निगम के अफसरों ने बड़ा खेल कर जुर्माने के नोटिस उससे पहले 28 अप्रैल से 1 मई को तैयार किया। उसके पास साक्ष्य भी है। आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान जेई उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। उसने सोमवार को दोबारा से सीएम को फैक्स भेजकर न्याय न मिलने पर विभागीय दफ्तर पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इस संबंध में ऊर्जा निगम के एसई रामबीर सिंह ने कहा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी। इसकी जांच कर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ जेई रविंद्र ने अवैध वसूली के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें