फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जीत पर थिरके कांग्रेसी व रालोदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली विजय पर कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। वहीं रालोद कार्यकर्ताओं ने भरतपुर सीट पर कांग्रेस और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी की जीत पर दिल्ली रोड पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों मेें हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों पर डांस किया। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाएगी। हेमंत कुमार एडवोकेट, सत्यपाल पथौलिया, दीपक शर्मा रामा होटल वाले, रामकुमार तोमर, पुष्पेंद्र राणा, देवेंद्र चौहान, कांता जैन, मनोज जैन, राजेंद्र तोमर, घनश्याम शर्मा, डॉ. राजीव, उर्मिला, सुनील, सत्यवीर, हरवीर, सुनील, शहनवाज, जुबैदा, योगेश सोती, नफीस, सुभाष शर्मा आदि शामिल रहे।
उधर, दिल्ली रोड पर गन्ना समिति मलकपुर के पूर्व चेयरमैन चौधरी राम कुमार चेयरमैन के आवास पर रालोदियों ने ढोल नगाड़ों पर राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस रालोद गठबंधन के भरतपुर विधानसभा सीट से डॉ. सुभाष गर्ग की जीत पर खुशी जताई। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, मोहित मुखिया, अमित तोमर, संजय, विनीत, शुभम, रोहित तोमर, अंकुर तोमर, आदित्य, सुनील, प्रियवत राणा, बसंत तोमर, सुमित, विकास मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें