बागपत। बागपत के बाद अब मलकपुर चीनी मिल का डाटा भी ऑनलाइन हो गया है। किसान वेबसाइट पर जाकर अपने गन्ना खातों की जानकारी घर बैठे ही ले सकते हैं। कलेंडर और इंडेंट वेबसाइट पर अप लोड कर दिए गए हैं। चीनी मिल से करीब 45 हजार किसान जुड़े हैं। इस नई व्यवस्था से किसानों को लाभ हो सकेगा।
प्रभारी डीसीओ विनीत कुमार ने बताया कि किसानों की समस्याओं को देख मलकपुर मिल का पूरा डाटा माई किसान डॉट ओआरजी वेबसाइट पर अप लोड कर दिया गया है। गांव और कृषक कोड से किसान अपने खाते की पूरी जानकारी घर बैठे ही ले सकते हैं। किसानों को जारी की गई पर्चियां का डाटा भी उपलब्ध रहेगा। चीनी मिल क्षेत्र में करीब 45 हजार किसान जुड़े हैं। किसानों को अब जानकारी के लिए समिति कार्यालय और गन्ना विभाग के कार्यालय पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मलकपुर गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा।
बकाया भुगतान की चल रही प्रक्रिया
बागपत। मलकपुर मिल के बकाया भुगतान की प्रक्रिया लखनऊ में चल रही है। मिल ने बैंक में सॉफ्ट लोन के लिए आवेदन कर दिया है। डीसीओ विनीत कुमार का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है, लखनऊ स्तर से ही इस पर फैसला होना हैं।