फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसान दिवस पर 23 दिसंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का हवाई निरीक्षण करेंगे। चार जिलों को जोड़ने वाले हाईवे के निर्माण की प्रगति का हेलीकाप्टर से जायजा लेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज पतला में किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। पतला के अलावा मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से ही बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 734 बी के निर्माण कार्य का हवाई निरीक्षण करेंगे। साथ ही निर्माण की प्रगति जानेंगे। गौरतलब है कि शुरूआती चरण में हाईवे का निर्माण गोरीपुर मोड़ से सरूरपुर कलां के बीच चल रहा है। इसी पट्टी का हवाई निरीक्षण किया जाएगा।


यहां बन रहा है हाईवे
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य पहले चरण में बागपत से शामली बाईपास तक प्रस्तावित है। शुरूआत में गौरीपुर मोड़ से सरूरपुर कलां के बीच चौड़ीकरण का कार्य आरंभ किया गया है। सरूरपुर से बड़ौत के बीच कई जगह मिट्टी के भराव का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। अभी तक हाइवे किनारे की बिजली की लाइन भी शिफ्ट नहीं की जा सकी है, जिससे मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य की रफ्तार धीमी है।
विज्ञापन


ऐसा होगा हाईवे
बागपत। गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरने वाले इस हाईवे के 155 किमी का निर्माण होना है। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवीकलां इंटरचेंज से शामली बाईपास तक 61.409 किमी के टुकड़े का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
-
पुरानी समस्या से मिलेगी निजात
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने हाईवे चार जिलों के अलावा आसपास के राज्यों के लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा। जिले के लोगों को आवागमन और जीवन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें