बागपत। खेड़ा हटाना गांव में दांगी कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बाद में विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र तेजान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी और सुनील दांगी ने किया। कमेटी अध्यक्ष रजनीश दांगी ने बताया कि पहला मैच भीम एकेडमी ने जीता। दूसरे स्थान पर कमेटी की टीम रही। दूसरे मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने मैच जीता। दूसरे स्थान पर हरियाणा के बहालगढ़ की टीम रही। तीसरे मैच शाहमल क्लब बिजरौल ने जीता, दूसरे स्थान पर सुभाषचंद्र बोस रही। इस दौरान उपाध्यक्ष सचिन दांगी, राज कुमार प्रधान, साहब प्रधान, मोहकम प्रधान, गौरव दांगी, जोनी, धीरेंद्र दांगी, शुभम दांगी, मनीष, आशीष, सुमित, मोहित, निकाल दांगी का सहयोग रहा।
हैंडबॉल का ट्रायल एक दिसंबर को
बागपत। जिला खेल अधिकारी नवीन त्यागी ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल एक दिसंबर का बाबा शाहमल स्टेडियम कोताना रोड बड़ौत में होगा।
स्काउट एवं गाइड छात्रों को विभिन्न क्रियाएं बताई
बागपत। मूर्ति देवी कॉलेज और बागपत इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी में बीएड द्वितीय वर्ष और बीटीसी छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड की जानकारी दी। दूसरे दिन कमांडर रामकिशन शर्मा ने प्रार्थना सभा, तंबू निर्माण, विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना, गीत, नृत्य, ध्वज गीत के विषय में बताया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा और चेयरमैन सुशील गिरि ने छात्र-छात्राओं को शिक्षक जीवन में स्काउट कैंप का महत्व बताया। कर्तव्य परायण और लग्न से सीखने की प्रेरणा दी। डायरेक्टर गजराज गिरि ने दीप जला कर दूसरे दिन की शुरूआत की। इसमें कविता, रीतू गोस्वामी, अंजलि रानी, अंकित, कटारिया, अकिनचन, मनोज, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।