फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात थानाध्यक्षों के तबादले, स्वाट टीम प्रभारी व पीआरओ भी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कोतवाली सहित सात थाना प्रभारियों को इधर उधर किया। इनके अलावा स्वाट टीम प्रभारी एवं पीआरओ को भी बदल दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बागपत कोतवाली का चार्ज राकेश कुमार को दिया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को सिंघावली अहीर थाने भेजा, जबकि खेकड़ा थानाध्यक्ष उमेश को बनाया। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश बालैनी थानाध्यक्ष बने। इंस्पेक्टर बचन सिंह सिरोही को पुलिस लाइन से छपरौली थाना प्रभारी बनाया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार भारती को पीआरओ बनाया। एसओ चितवन कुमार को चांदीनगर थाना इंचार्ज बनाया। दोघट थाने का भार अजय शर्मा को दिया। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा। अनुराग शर्मा को स्वाट सर्विलांस प्रभारी बनाया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष रहे हरेराम यादव का बुलंदशहर तबादला हो गया है। उन्होंने बताया कि क्राइम कंट्रोल एवं लंबे समय से जमे थानाध्यक्ष के तबादले गए हैं। कई-कई साल से एक ही जगह टिके पुलिसकर्मियों का भी फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन


विदाई समारोह में एसओ को सम्मानित किया
दोघट । एसओ चितवन कुमार का तबादला होने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दोघट थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें एसएसआई हेमेंद्र कुमार बालियान, एसआई गजेंद्र सिंह, बृजपाल, ब्रह्मपाल, चौधरी राजेंद्र सिंह, देवी सिंह, प्रधान राजीव सिह, आनंद छिल्लर, प्रधान कृष्णपाल, प्रधान रामनाथ, प्रधान मनोज पंवार, संजीव, डॉ. देवेंद्र पंवार आदि रहे। वहीं नवनियुक्त एसओ अजय शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें