बिनौली (बागपत)। सिरसली गांव में शुक्रवार को कारगिल शहीद यशवीर सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, इसका उद्घाटन मुकाबला बिजरौल की टीम ने जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड जाट महासभा के प्रांतीय महामंत्री एवं पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ. दरियाव सिंह तोमर ने किया। उद्घाटन मुकाबला बिजरौल क्लब व सिरसली के बीच हुआ, जिसे बिजरौल ने 54-33 के अंतर से जीता। इस अवसर पर शहीद यशवीर के परिजनों को आयोजन समिति ने सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका शैलेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह ने निभाई। थांबे चौधरी यशपाल सिंह, सतबीर फौजी, धर्मपाल सिंह, हरेंद्र तोमर, गिरवर सिंह, मास्टर राजेंद्र सिंह, जगमेहर सिंह, निशांत तोमर, अजय तोमर, राहुल, कपिल, विपिन प्रधान, मोनू, भूरा आदि मौजूद रहे।
जौहड़ी में निशानेबाजी प्रतियोगिता 19 से
बिनौली (बागपत)। रायफल एसोसिएशन जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर 19 नवंबर से तीन दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई स्मृति में निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साई कोच नीतू श्योरान ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी । प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका सिंह करेंगी। समापन समारोह की मुख्य अतिथि कमिश्नर मेरठ अनीता मेश्राम व एडिशनल कमिश्नर राम नारायण धामा होंगे।