फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड न बनने से आक्रोशित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। राशन कार्ड व शौचालय निर्माण न होने से आक्रोशित इदरीशपुर गांव के लोगों ने गांव में प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोगों ने आरोप लगाया कि वे राशन कार्ड बनवाने के लिए आपूर्ति विभाग के अफसरों सहित प्रशासनिक अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राशन कार्ड न बनने से उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में न तो शौचालय निर्माण हो रहा है और न ही विकास कार्य। कई बार प्रधान को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम आशीष कुमार का कहना था कि जल्द ही ग्रामीणों की मांग को लेकर आपूर्ति विभाग व बीडीओ से बातचीत कर समाधान कराया जाएगा। इसमें इमराना, राजो, शबाना, गुलिस्ता, शकीला, बानो, आसमा, इकबाल, जमील, सतेन्द्र, कल्लू, बिटटू, शौकीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें