बागपत। फैजपुर निनाना गांव में बागपत शुगर मिल के बजाए मलकपुर चीनी मिल का क्रय केंद्र लगाने से किसानों में रोष फैल गया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर और ट्रॉली में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने नाराज किसानों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
बृहस्पतिवार को फैजपुर निनाना गांव के सैकड़ों किसान प्रधान हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को बताया कि गांव में बागपत शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगता था, लेकिन इस बार गन्ना विभाग ने गांव में मलकपुर मिल का क्रय केंद्र गांव में स्थापित करा दिया। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आरोप लगाया कि मलकपुर चीनी मिल भुगतान में देरी करती है। पूर्व में मिल पर करोड़ों का गन्ना का बकाया है। किसान धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने कहा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जरूरत पड़ने पर लखनऊ का भी रुख किया जाएगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान हरेंद्र चौधरी, बलराज, ओमवीर, महक सिंह, उदल सिंह, प्रदीप, जगमेहर, महावीर मास्टर, राकेश, हरपाल, नरेंद्र, जशवीर सिंह, जयवीर, बिजेंद्र, ओमपाल, सोमपाल, जगवीर और जितेंद्र मौजूद रहे।
क्रय केंद्र लगवाने की मांग
बागपत। रंछाड़ गांव के लोग जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार से मिले। अवगत कराया गांव में आठ क्रय केंद्र स्वीकृत हैं। सात केंद्र लग चुके हैं, लेकिन एक अभी बाकी है। इसे जल्द लगवाया जाए। सभी मिलों की सप्लाई एक जगह कराने की मांग की। इस दौरान रविंद्र हट्टी, राजवीर, वीरेंद्र, रविंद्र, जयकुमार, राजकरण, श्रीपाल, अनुज, विजयपाल आदि रहे।
फैजपुर निनाना की समस्या का समाधान कराएंगे सचिव
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति की ओर से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए। चेयरमैन कृष्णपाल ने बताया कि फैजपुर निनाना में मलकपुर मिल के लगे क्रय केंद्र को लेकर किसानों रोष व्यक्त किया। गांव के किसान चीनी मिल बागपत के शेयर धारक है, इसलिए प्रबंध समिति द्वारा गन्ना समिति बागपत के सचिव को अधिकृत किया। उन्होंने बताया कि जिन 20 प्रतिशत छूट पर ह्यूम पाइप मंगवाए है। जरूरत के अनुसार समिति से प्राप्त किए जा सकते हैं। पर्ची संशोधन का कार्य पांच नवंबर तक होगा। इसके लिए सहकारी गन्ना विकास समिति अधिकृत है। समय के बाद कंप्यूटर को लॉक कर दिया जाएगा। सचिव प्रभारी अनिल कुमार, लक्ष्मण सिंह, श्रीपाल सिंह, विनोद राणा, ओमपाल सिंह, विक्रम सिंह, पिंकू ढाका, मनोज कुमार मौजूद रहे।
उर्वरक खरीद के दौरान आधार कार्ड जरूरी लाए कृषक
बागपत। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार में रबी मौसम में बोय जाने वाले फसलों के आधारित एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध है। बीजों के अनुदान में इस बार वृद्धि की गई है। कृषकों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए कृषक अपना आधार कार्ड जरूर लाए। थोक और फुटकर विक्रेताओं को निर्देशित किया अनुदानित उर्वरकों का विक्रम केवल पीओएस मशीन से होगा। तकनीकी खराबी के अभियंता पवन कुमार जांगड़ा हर माह 15 तारीख को उपलब्ध रहेंगे।
क्रय केंद्र चलवाने की मांग
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के किसानों ने ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक को अवगत कराया कि किनौनी मिल का क्रय केंद्र सी अभी तक चाकू नहीं किया है। मिल प्रशासन से वार्ता करने पर उन्होंने ए और बी पर गन्ना डालने के लिए कहा। उन्होंने अपील की इन केंद्रों पर गन्ना विवाद की संभावना है। ऐसे स्थिति को देखकर सी केंद्र को चालू करवाने की मांग की। इसमें देवेंद्र, सुरेंद्र, अमित, चंद्रपाल, राजीव, राज सिंह, संतोष, सुभाष, विजय, अमित, राजकुमार, राजेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे।