फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमवीर मलिक बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा बागपत का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर में चुनाव अधिकारी डॉ. वीके मलिक, डॉ. हेमंत चौधरी व केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. कपिल चौधरी की देखरेख में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. संदीप बडोला की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर ओमवीर मलिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय धामा, उपाध्यक्ष पद पर शहजोर सिंह, मंत्री पद पर डॉ. दिनेश कुमार , संयुक्त मंत्री पद पर अशोक कुमार संगठन मंत्री पद पर मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर संजीव यादव, सचिव पद पर सतीश त्यागी को निर्वाचित घोषित किया। इस मौके पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. संदीप बडोला ने कहा कि सरकार फार्मेसिस्ट की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है, उसी के क्रम में 15 नवंबर को स्वास्थ्य भवन का घेराव करने का आह्वान किया। विभिन्न मांगों को लेकर पुरानी पेंशन बहाली उप केंद्रों पर फार्मेसी की नियुक्ति तथा वेतन विसंगति जो कि काफी समय से लंबित हैं, उसे लेकर स्वास्थ्य भवन का घेराव का कार्यक्रम है। अधिवेशन में मुख्य रूप से लोकेश शर्मा, धर्मेंद्र बैद्वान, बृजेश शर्मा, नीतू, विनीता कौशिक, विपिन रामा, अरविंद तोमर, विवेक, वीरेंद्र कुमार, हरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें