फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने दोघट में गलत बिजली बिल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे में पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार के मकान पर कस्बावासियों की बैठक हुई। इसमें बिजली निगम द्वारा भेजे गए गलत बिलों को लेकर चर्चा की और पांच लोगों की कमेटी गठित कर अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्युत निगम ने घर-घर में मीटर रीडिंग कार्ड लगाए हैं। मीटर रीडिंग देखे बिना ही गलत तरीके से विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं। कोई भी बिजली कर्मचारी रीडिंग देखने नहीं आता है। कस्बावासी बिल जमा करने के लिए हैं, लेकिन निगम के स्टाफ की लापरवाही के कारण बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल विद्युत अधिकारियों से मिलेगा। इसकी अध्यक्षता धर्मवीर पंवार ने की। संचालन पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार ने किया। इसमें पूर्व चेयरमैन सत्य प्रकाश, किरण पाल, कृष्णपाल, वेद पाल, दीपक, धर्मवीर, अजय, सत्येंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, राजेंद्र, चंद्रपाल, मास्टर रामपाल, देवेंद्र, रामकिशन, रसीद, पाले राम, रोहताश, किरण पाल, साधु, ओमकार, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें