दोघट (बागपत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोघट में चिकित्सक न आने से नाराज मरीजों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में चिकित्सक नहीं भेजे तो धरना शुरू कर देंगे।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचसी में दोघट, इदरीशपुर, हिम्मतपुर सुजती, निरपुड़ा, मौजिजबाद नांगल, गांगनौली, पुसार, आदमपुर, कान्हड़, बामनौली, रहतना, मांगरौली, बेगमाबाद गढ़ी आदि गांवों से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। वर्तमान समय में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे हालात में स्वास्थ्य विभाग आंखें बंद किए बैठा है। अस्पताल समय पर भी नहीं खुलता है। चिकित्सक भी नहीं आते हैं। फार्मेसिस्ट मरीजों को दवाई देकर भेज देते हैं। मरीजों मजबूरन को प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा यदि एक सप्ताह में अस्पताल में चिकित्सक को तैनात नहीं किया तो वे धरना शुरू करेंगे । इसमें बृजेश कुमार, सतीश शर्मा, विमल सिंह, दीपक रोहिला, धर्मेंद्र पंवार, बिंद्र पंवार, ओम सिंह, टोनी, रोबिन रोहिला, सुमित, रविंद्र, छोटा राम, राजेंद्र, कृष्णपाल, रणधीर, राकेश, अमित आदि रहे।