फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल रहेगी जारी, जनहित में बांटा जाएगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के राशन डीलर संयुक्त आयुक्त खाद्य मेरठ से मिले और जल्द से जल्द मांग पूरी करने की मांग उठाई। साथ ही आयुक्त को बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, तब तक राशन डीलरों की हड़ताल जारी रहेगी, लेकिन जनहित मेें राशन बांटा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को काफी संख्या में पश्चिमी राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवर पाल औक उपाध्यक्ष कुशल पाल के संयुक्त नेतृत्व मेें तहसील पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की। इसमें राशन डीलरों ने कोटेदारों पर हुई एफआईआर को वापस लेने, पूर्व की तरह राशन वितरण की अनुमति देने, सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाने, मानदेय दिलाए आदि मांगों पर मंथन किया। बाद मेें मेरठ पहुंचकर संयुक्त आयुक्त खाद्य से मिले और मांग रखी। संयुक्त आयुक्त ने आश्वासन दिया। उधर, राशन डीलरों ने मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही, लेकिन आयुक्त के निर्देश पर जनहित में राशन बांटने का फैसला लिया। इस अवसर पर सुमित, तेजवीर, नीटू, प्रदीप, राजीव, जितेंद्र, पूनम,, आनंद, मनोज आदि रहे।
उधर, शुक्रवार की देर शाम तहसील में अवैध वसूली व गोलमाल की शिकायत पर आई फूड सेल की विजिलेंस की टीम ने आपूर्ति विभाग में दो घंटे तक गहनता से जांच की। उन्होंने विभागीय रिकार्ड खंगाले और क्षेत्रीय खाद्यन्न अधिकारी सूर्य प्रकाश पाठक व सप्लाई इंस्पेक्टर राहुल पटेल से पूछताछ की, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक माह बांटे गए खाद्यान्न में बड़ा घोटाला सामने आया है, लेकिन इस मामले को टीम ने गोपनीय रखा है और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद कुछ अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है, इससे आपूर्ति विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें