बड़ौत (बागपत)। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को छपरौली कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान 15 बकायादारों के कनेक्शन काटे, जबकि एक व्यक्ति को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा। उसके खिलाफ छपरौली थाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर एसडीओ रितेशवर बंधु व अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप के संयुक्त नेतृत्व मेें गठित टीम ने छपरौली कस्बे मेें छापेमारी की । टीम ने चेकिंग के दौरान 5000 से ऊपर के 15 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे, जबकि विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप ने बताया गत माह उपभोक्ता दीपक पुत्र चंद्रपाल को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा था। उसके खिलाफ छपरौली थाने में एफआईआर दर्ज कर्राई। इसमें आरिफ, तरुण कुमार, नरेश, राजेंद्र, बिजेंद्र आदि रहे।