फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औढ़ापुर और चौबली में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। औढ़ापुर और चौबली गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में एकत्र होकर जलभराव की समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में समस्या के निस्तारण के लिए ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर बीडीओ से कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

औढ़ापुर गांव के ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पिछले तीन-चार सालों से पूरे गांव के ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिस कारण गांव मेें संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द कार्रवाई की मांग की। उधर, चौबली गांव में भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को एक दशक से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि बिना बरसात के ही गांव के गलियों मेें हर समय एक से दो फुट तक गंदा पानी भरा रहता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं व युवतियों के अलावा ग्रामीणाें को गंदे पानी से आना जाना पड़ रहा है। जिस कारण वे संक्रामक रोग की चपेट मेें आ रहे हैं। मांग करने वालों मेें दीपक, रामबीर, रोहित कुमार, पवन कश्यप, पप्पू कश्यप, नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, प्रमेंद्र, पप्पन कुमार, चंद्रपाल सिंह और अशोक शामिल रहे। बीडीओ प्रेमचंद ने सचिवों को गांव भेजकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें