फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर काटे जाएंगे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों को काटा जाएगा। वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ों पर निशान लगाए। वहीं लोनिवि के अधिकारियों ने भी मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग का वर्ल्ड बैंक द्वारा चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग के दोनों तरफ सड़क परिधि मेें आने वाले पेड़ों को काटा जाएगा। वन दरोगा रामावतार शर्मा ने टीम के साथ पेड़ों पर निशानदेही कराई। उन्होंने बताया कि पेड़ों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्दी ही पेड़ों को काटा जाएगा। वहीं लोनिवि के अधिकारियों ने भी मार्ग का निरीक्षण किया। वनरक्षक दीपक सिरोही, दयाकृष्ण तिवारी, क्षेत्रपाल, संजीव कुमार कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें