बड़ौत (बागपत)।
जिवाना गांव के काफी संख्या मेें लोग सोमवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर मिल प्रशासन पर बिना सूचना दिए लाखों रुपये का काटने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की।
किसानों ने एसडीएम को बताया कि पीड़ित किसान हरेंद्र पुत्र भंवर सिंह जिवाना गांव का रहने वाला है, उसके दो मिल रमाला और मलकपुर पर बांड चल रहे हैं, उसने गन्ना समिति से 27 हजार रुपये का खाद लोन लिया था, इसके एवज में किसान से दोनों मिलों ने एक लाख चार हजार रुपये बिना सूचना काट लिए। बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर तहसील पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।