बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान देशभक्ति से परिपूर्ण नाटक और कविताओं का मंचन किया। कार्यक्रम के शुरूआत बंदे मातरम गीत से की। इसमें जोया, तानिया, प्राची शामिल रही। इसके बाद आओ बच्चों तुम्हें दिखाए झांकी हिंदुस्तान की पर प्रस्तुति। इसमें वरुण, काजल, गुंजन, खुशी, लवी, पुष्कर, गगन शामिल रहे।
स्कूल के चेयरमैन बीक शर्मा ने देश के विकास एवं प्रगति में सहयोग करना चाहिए। अपने स्कूल, घर, नगर और देश को स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील बनाने पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एजूकेशन एडवाइजर बीएस शर्मा, भोपाल सिंह, डायरेक्टर बीके शर्मा, रविंद्र भाटी, प्रधानाचार्य रूचिरा, उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा और स्कूल कप्तान प्रियांशु ने दीप जलाकर किया। इसमें संताजीत, जगपाल मलिक, सुमित, समीम, रजनी, गीता, सीमा, शिल्पा, सुनील, अवधेश मिश्रा, प्रशांत तोमर, रेनू भारद्वाज मौजूद रहे।