फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त कांवड़ यात्रा का प्रयास करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कमिश्नर अनीता सी मेश्राम और आईजी राम कुमार ने श्रावण मास की शिवरात्रि पर परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारी का जायजा लिया। मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरा गांव स्थित परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारी का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और आईजी राम कुमार पहुंचे। उन्होंने अफसरों के साथ मेले को सकुशल कराने के लिए बैठक ली। मंडलायुक्त ने कहा जिन स्थानों से कांवड़िए गुजरते हैं, वहां चिन्हीकरण कर निशान लगाए, ताकि कांवड़ियों को परेशानी न हो। उनके साथ सभी कर्मचारी अच्छा आचरण, व्यवहार रखें। मार्ग सुगम सुविधाजनक असहज बनाएं। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन मुक्त कांवड़ यात्रा के प्रयास किया जाए। कांवड़ मार्ग पर शराब और मीट की दुकानें हैं वह भी बंद होनी चाहिए। कोई दुकान खुली पाई जाती है तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई करें। कांवड़ यात्रा के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है, इसमें जीयो मैपिंग की जा रही है। हॉस्पिटल, दुकानें, शिविर, ढाबे, मेडिकल स्टोर देखे जा सकेंगे। संबंधित क्षेत्र के थाना अध्यक्ष शिविर संचालक, निजी, सरकारी अस्पतालों के नंबर होंगे।
आईजी रामकुमार ने एसपी और सभी थानाध्यक्षों को मुस्तैदी और सेवाभाव से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। इसमें डीएम, ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जय प्रकाश , सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, मेला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार यादव, अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक
अमीनगर सराय (बागपत)। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने मंदिर में निरीक्षण और अफसरों की बैठक लेने से पूर्व भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर आराधना की। मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा ने उन्हें विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें