बागपत। पुलिस लाइन बागपत से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रविंद्र सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पत्नी संगीता कुमारी ने बताया कि 23 जुलाई को पति प्रविंद्र ने एसपी आवास से फोन किया था कि वह स्कूटी ठीक कराने जा रहा है। उसके बाद वह लापता हो गया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। उसने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मिठाई बांटकर खुशी मनाई
दोघट। कस्बे में भारतीय जनता युवक मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मेरठ निवासी वरूण गोयल को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खुशी जाहिर की और मिठाई बांटी गई। इस मौके पर लक्ष्मीकांत गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2019 को लक्ष्य बनाकर सरकार के कामकाज को समाज के सामने लाए।