फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली बढ़ाने से होगा पर्यावरण सुरक्षित-सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर एसपी सिन्हा ने कहा कि हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष के सहयोग से एनसीसी में नामांकित होने वाले प्रत्येक कैडेट को एक पौधा दिया जाएगा। हरियाली बढ़ाने से ही पर्यावरण सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

वे बृहस्पतिवार को 74 यूपी वाहिनी एनसीसी बड़ौत व दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में वार्षिक निरीक्षण के दौरान एनसीसी कैडेटों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की सबसे गंभीर समस्या वायु प्रदूषण है। वायु प्रदूषण के कारण मानव शरीर रोगों से ग्रस्त हो रहा है, जैसे-जैसे मानव विकास की दौड़ मेें आगे निकल रहा है, उसने आने लाभ के लिए पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया है। हमने कारखाने स्थापित किए। उनके वस्टेज को नहरों और नदियों मेें डाल दिया। इससे नदियों का जल प्रदूषित हो गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए एनसीसी कैडेटों को संकल्प दिलाया। इसमें कर्नल विक्रम उप्पल, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत नाथन, सूबेदार मेजर मोहिंद्र, विपिन, मनोज, अनिल, अरविंद, रिजवान, राज कुमार, प्रमेंद्र, राजेंद्र, अतर पाल, शिक्षक नेता अजयराज शर्मा, प्रधानाचार्य वकील चंद, ललित जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें