बालैनी (बागपत)। संदिग्ध परिस्थितियों में थाना बालैनी में कार्यरत फॉलोअर प्रेम सिंह पाठक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण फॉलोअर की मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस लाइन में अधिकारियों ने फॉलोअर को श्रद्धांजलि दी।
बुलंदशहर जनपद के भूड़ गांव निवासी प्रेम सिंह पाठक बागपत जनपद के बालैनी थाने में फॉलोअर पद पर कार्यरत था। वह अपने दो बेटों और बेटी के साथ थाना परिसर में ही रहता था। कुछ दिन पहले उसने बेटी की शादी की दी । बेटे राहुल पाठक ने बताया कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। वे उन्हें चिकित्सक के पास लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि हार्ट अटैक से फॉलोअर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फॉलोअर की मौत से पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन बागपत में फॉलोअर का शव पहुंचे। इस दौरान एसपी जयप्रकाश, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने फॉलोअर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ गांव लेकर चले गए।