फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के लिए बागपत को 10 जोन में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में ईद-उल-फितर का त्योहार के लिए प्रशासन ने जिले को 10 जोन में बांट कर मजिस्ट्रेट और सहायक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने एडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया, जो एएसपी के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

जिलेभर में ईद-उल-फितर पर सभी ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। त्योहार के मद्देनजर जिले को 10 जोन में बांट दिया। 10-10 मजिस्ट्रेट और सहायक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने अधिकारियों की ईदगाह और मस्जिदों के पास ड्यूटी निर्धारित की है। ऐसे स्थल, जहां अकीदतमंद ज्यादा एकत्र होते हैं, वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कोई भी घटना घटित होती है तो तत्परता से कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। ईद के मद्देनजर एडीएम लोकपाल सिंह को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया। निर्देश दिए कि एएसपी के साथ भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। मजिस्ट्रेट संवेदनशील क्षेत्रों में मुस्तैदी से कार्य करेंगे। डीपीआरओ को निर्देश दिए सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाएंगे। शहर क्षेत्रों में नगर पालिका और नगर पंचायत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेगी। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए सीएचसी, पीएचसी खुले रखेंगे।

10 जोन के मजिस्ट्रेट, सहायक मजिस्ट्रेट
डीडीओ हुब लाल, बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार, खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार, बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार यधुवंश कुमार, नीलम श्रीवास्तव, मांगेराम चौहान, ओसी जशधीर सिंह, नायब तहसील नसीम अहमद, देवेंद्र कुमार मिश्रा को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। डीसीओ सुशील कुमार, पीडी एमएल पटेल, सीवीओ डॉ. राजपाल, डीएसओ चमन शर्मा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके गौतम, समाज कल्याण अधिकारी वीके ढाका, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, सहायक आयुक्त स्टांप रामदया, एआर कॉपरेटिव विकास कुमार, कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह को सहायक मजिस्ट्रेट बनाया है। इसके अलावा डीआईओएस बृजेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को आरक्षित मजिस्ट्रेट बनाया है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान
ईद के त्योहार को देखकर नगर पालिका बागपत की ओर से ईदगाह सहित उसके आसपास क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। ईओ ललित कुमार आर्य ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों से सही प्रकार से सफाई कराई। उन्होंने बताया कि शहर में हर जगह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विशेषकर मस्जिद और ईदगाह पर सफाई कराई।

ईद के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
बागपत। ईद के मद्देनजर जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। बागपत कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, सीओ दिलीप सिंह व कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने मस्जिदों व ईदगाह का भी निरीक्षण किया। लोगों से भाईचारे बनाने की अपील की। एसपी ने कहा अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। खेकड़ा और रटौल में सीओ वंदना सिंह और कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। रमाला पुलिस ने भी अतिसंवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें