फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी मार्ग की मरम्मत के लिए 1.75 लाख स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की और से 21 जिलों में 29 ग्रामीण सेतुओं के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। योजना के तहत जिले की हिंडन नदी के समीप गढ़ी कलंजरी मार्ग की मरम्मत के लिए 1.75 लाख रुपये स्वीकृत हुए। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के बजट अधिकारी से मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द रोड को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


पोषण अभियान के लिए स्वस्थ भारत प्रेरक की नियुक्ति
बागपत। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में स्वस्थ भारत प्रेरक की तैनाती की गई है, जो पोषण अभियान में सहयोग करेंगे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह ने डीएम को निर्देशित किया है कि जिला स्तर पर प्रतीक भट्टाराय की स्वस्थ भारत प्रेरक के रूप में तैनाती की गई है। जनपद में नियुक्ति के लिए इनके ठहरने, कलक्ट्रेट परिसर में कार्यस्थल एवं कंप्यूटर की व्यवस्था, अनुश्रवण भ्रमण हेतु वाहन की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए हैं ताकि प्रेरक पोषण अभियान में सहयोग कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें