बागपत। राज्य सूचना आयोग ने एडीएम पर सूचना न देने पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि उसने 10 जून 2016 में एडीएम से सूचना मांगी थी कि उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्यालयों में निरीक्षण में कुल कितने अधिकारी अनुपस्थित मिले। कितनों के विरूद्ध कार्रवाई की, कितने का वेतन रोका और निलंबित किया। किसी भी बिंदु पर कोई सूचना नहीं दी । इसकी अपील आयोग की। उन्होंने बताया कि 11 मई 2017 से नौ अप्रैल 2018 तक के कार्यक्रम में रहे सभी एडीएम पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
शाहजहांपुर गांव की बिजली आपूर्ति बाधित
दाहा (बागपत)। कान्हड़ बिजली घर में फाल्ट आने से शाहजहांपुर गांव में दो दिन से बिजली सुचारू नहीं है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोग बिलबिला गए है। वहीं बिजली विभाग की और से ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। ग्रामीण प्रधान जमशेद, हारूण, जमील ठेकेदार, सईद, नवीश, घसीटा, इस्तकार, अख्तर, शफीक, वहीद ने ऊर्जा निगम से कार्रवाई करने की मांग की है।