बिनौली (बागपत)।
जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली और एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना में सोमवार को समर कैंप का आयोजन हुआ, इसमें छात्र छात्राओं ने संगीतमय नृत्य, पूल पार्टी सहित कई क्रियाओं का आनंद लिया।
जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में समर कैंप का शुभारंभ प्रबंधक सुनील जैन और एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना में समर कैंप का शुभारंभ प्रबंधक वेद पाल सोलंकी ने किया। समर कैंप में बच्चों ने पूल पार्टी, संगीतमय नृत्य, वाटर पूलर का आनंद लिया, इस दौरान छात्र छात्राओं ने भिन्न भिन्न खेल प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर, क्रिकेट, फुटबाल, रस्साकशी में भी हिस्सा लेकर समर कैंप का लुत्फ लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा, प्रिंसी जैन, प्रभात कुमार, रचना, राजीव, दीपांशु, सीमा, अर्चना, आंचल, रानी, सोनिया, सुनीता, दीपा, निधि, प्रशांत, सन्नी, सुषमा, रेनू, निकिता, निक्की, दीपिका, मंजू ,नागेंद्र आदि रहे।