फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र निर्माण शिविर में विद्यार्थियों को सिखाया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ हुआ। बच्चों को योग के विषय में बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अधिवक्ता रामपाल नेहरा रहे। बच्चों को योग के लिए जागरूक किया। कहा कि बड़े से लेकर बच्चों को योग को जीवन में उतरना चाहिए। इससे स्वस्थ शरीर विकास निरंतर होता रहता है। उन्होंने बताया कि लगभग दो सौ वर्ष पूर्व महर्षि पंतजलि ने योग दर्शन को योग सूत्र नामक ग्रंथ के रूप में लिखकर प्रस्तुत किया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश, अमर सिंह शर्मा और संदीप कुमार ने बच्चों को योग आसन कराए। बच्चों को शिक्षाप्रद चल चित्र दिखाए । रंजीता रूहेला और वैशाली कौशिक ने म्यूजिक एवं डांस सिखाया। दिनेश दत्त शर्मा आर्ट एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया।

आत्मरक्षा की कलाओं का कराया जाएगा अभ्यास
बागपत। अशरफी देवी मक्खन लाल जैन सरस्वती शिशु मंदिर में चरित्र निर्माण एवं योग शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष राकेश आर्य ने दीप जला कर किया। योगाचार्य जितेंद्र आर्य और अभिषेक आर्य ने बच्चों को व्यायाम कराए। शिविर 26 मई को समाप्त होगा। आत्मरक्षा और योग के आसन कराएं जाएंगे। संचालन प्रधानाचार्य कमल कुमार ने किया। कपिल कुमार, बीना, सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने उठाया पूल पार्टी को लुत्फ
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में पुल पार्टी का आयोजन किया । इसमें बच्चों ने स्वीमिंग का लुत्फ उठाया। प्रधानाचार्य प्रीति ने कहा कि स्वीमिंग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें प्रमोद, सविता, दीपक, सोनिया, सविता शर्मा, सुशीला, कोमल, दिव्या, पूजा शर्मा, सीमा, पूजा, स्वति, अनुराधा, ज्योति, आफरीन, वर्षा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें