फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की ड्यूटी का शिक्षकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चुनाव में बीएलओ की ड्यूटी लगाने का विरोध किया है। कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र नैन और जिला महामंत्री अतुल कुमार आत्रेय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ में लगा दी जाती है। इससे उनके कार्य प्रभावित हो जाते हैं और मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने शिक्षकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाने के संबंध में आदेश दिए हैं। इसके समर्थन में वर्तमान उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी यही बात दोहराई है। इसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा तहसील के माध्यम से प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई जो उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। इससे शिक्षक आहत हैं और अपना मानसिक उत्पीड़न महसूस कर रहे हैं।
शिक्षकों ने कलक्ट्रेट प्रभारी जसधीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की । साथ ही चेतावनी दी यदि 21 से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश के दौरान शिक्षकों की बीएलओ की ड्यूटी से कार्य मुक्त नहीं किया तो एक जून को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करने को विवश होना पड़ेगा। इसमें जिला कोषाध्यक्ष नीरज उज्ज्वल, ब्लॉक मंत्री तपेंद्र धामा, दीपमाला, नंदकिशोर, डॉ. पदम सिंह, रीना चौधरी, अंजुम गनी, सतेंद्र धामा, राजीव धामा, धर्मेंद्र सिंह तोमर, सुधीर वशिष्ठ, विनीता सिंह, संतोष भारती, दिप्ती जैन, ममता रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें