फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष और राजवीरी ने बनाई सबसे सुंदर कलाकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वसंत वैली इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्र्ट एंड एजूकेशन में चौहल्दा में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया । इसमें एमएफए और बीएफए फाइन आर्ट के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ व्यंकटेश्वरा ओपन यूनिवर्सिटी इटानगर अरुणाचल प्रदेश के वाइस चांसलर डॉ. जेडीएस पंवार, समाज सेवी सुभाष चंद ने फीता काटकर और मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसमें प्रदर्शनी में राजवीरी ने भगवान गणेश की तीन फुट लंबी मूर्ति बनाई। पीयूष ने बेकार की वस्तुओं से म्यूजिक यंत्र बजाकर प्रदर्शन किया। हेमंत ने आर्ट की बेकार वस्तुओं से सुंदर हंस और हसनी का चित्र बनाया। पूनम ने मां की ममता लिए हुए बच्चे को अपनी हथेली पर दर्शाया है। मुख्य अतिथि ने पीयूष, हेमंत राज, राजवीरी, आंसु को सम्मानित किया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रेम प्रकाश प्रेमी ने आर्ट की अतिथियों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम के आयोजन में मास्टर बाबूराम, कमल, एके मलिक, कृष्णपाल, श्रीकृष्ण शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें