पेंशन अदालत 23 को
बागपत। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि 23 मई को पेंशन अदालत का आयोजन होगा। इसकी अध्यक्षता आयुक्त करेंगे। अदालत में सेवानिवृत्त, मृत शासकीय कर्मचारियों की पेंशनों से संबंधित समस्या का समाधान होगा। इस संबंध में 12 मई तक वाद दायर कर सकते हैं।
सार्वजनिक स्थानों पर नहीं लिखे अफसरों के नंबर
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक स्थलों पर लिखे जाने के संबंध में जानकारी ली । जन सूचना अधिकारी ने बताया कि कहीं भी नंबर नहीं लिखे हैं।