छपरौली (बागपत)। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय खोखर ने सबमर्सिबल लगवाया, ताकि बच्चों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए बैंड का सामान भी उपलब्ध करवाया । विद्यालय में वृक्षारोपण, फुलवारी की स्थापना, दीवारों पर कलाकृतियां एवं शिक्षा से प्रेरित चित्रांकन भी कराया गया। विद्यालय के भौतिक परिवेश के बाद विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है । इस दौरान विनीता, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव कौशिक व सतीश कुमार उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उक्त विद्यालय को जिलाध्यक्ष ने गोद ले रखा है।