बड़ौत (बागपत)।
पट्टे की भूमि पर कब्जा न मिलने पर बामनौली गांव के युवक तहसील पहुंचे । इस मौके पर एसडीएम ने कहा मंगलवार को दोनों युवकों की पट्टे की जमीन की नाप-तौल करा दी जाएगी।
अनिल और सुशील पुत्र चांदराम बामनौली गांव के रहने वाले है। दोनों युवकों को कई साल पहले तीन-तीन बीघे पट्टे की भूमि मिली थी, लेकिन गांव में चकबंदी होने के कारण उनके पट्टे की भूमि हवाई चक बना दिया। उन्होंने पट्टे की मांग को लेकर विगत दिनों तहसील दिवस मेेें आत्मदाह की चेतावनी दी, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत मेें लेकर छोड़ दिया। दोनों भाई सोमवार को फिर तहसील पहुंचे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से उनकी बातचीत हुई तो एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे मंगलवार को टीम गांव में भेजकर पट्टे की भूमि की नाप-तौल करा दी जाएगी।