फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश धामा ने सीडीओ से किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रस्मी तौर पर आयोजित किए जा रहे लोक कल्याण मेलों पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति उठानी शुरू कर दी है। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने खेकड़ा तहसील में आयोजित लोक कल्याण मेले की जानकारी नहीं दिए जाने पर सीडीओ से जवाब तलब किया है। पूछा है कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि उन्हें जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जिला स्तर से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया जाना था। लेकिन खेकड़ा ब्लॉक में हुए लोक कल्याण मेले में बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा को कोई सूचना नहीं दी गई, जिस कारण वह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं पहुंचे। विधायक ने प्रभारी सीडीओ हुब लाल को पत्र लिखकर जवाब तलब किया है कि आखिर उन्हें अवगत क्यों नहीं कराया गया। इससे पहले बड़ौत विधायक केपी मलिक ने भी पशु चिकित्सा विभाग पर कार्यक्रम की जानकारी नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था, इसकी शिकायत उन्होंने प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें