फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क
विज्ञापन

बागपत। कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में जनसंपर्क किया। निवाड़ा गांव में जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। किसानों से लेकर मजदूर वर्ग पूरी तरह परेशान है। इसके चलते ही हाईकमान ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया है। इसमें सरकार की जनविरोधी नीतियों को अवगत कराया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचना है। इस दौरान शकील, मनोज, मजीद, तेजवीर, संतकुमार, धनश्याम शर्मा, रमेश कुमार, दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो बहनों की शादी कराई
बागपत। सर्व समाज सुधार समिति ने गौरीपुर जवाहर में दो बहनों की शादी कराई। सचिव लोकेंद्र हेवा ने बताया समिति की ओर से सभी बहनों को उपहार भी प्रदान किए गए। इस दौरान वेदू कश्यप, ओमप्रकाश ठेकेदार, विष्णु कश्यप, अमित तोमर, अजर खान, मेवा रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें