फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसौद गांव में दो दिन से किनौनी मिल की तौल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बसौद गांव में दो दिन से किनौनी मिल की तौल बंद है। इससे सैकड़ों किसान परेशान हैं। किसानों ने कहा मिल प्रशासन भी तौल बंद करने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा यदि जल्द तौल नहीं शुरू हुई तो सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

किनौनी मिल का बसौद गांव में तौल केंद्र स्थापित है। 26 अप्रैल को लिपिक तौल बंद करके चला। किसानों ने वजह पूछी तो उन्हें जल्द तौल शुरू हो जाएगी कहकर गया था। शनिवार को दो दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक केंद्र पर गन्ना नहीं तौला है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन-रात केंद्र पर तौल होने की इंतजार देख रहे हैं। इससे अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अगली फसल की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन खेतों से गन्ना अभी तक खत्म नहीं हुआ और ऊपर से मिल की और से गड़बड़ी की जा रही है। किसानों ने कहा जल्द तौल नहीं शुरू हुआ तो इसके विरोध सड़क जाम कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसमें कैलाश, इनाम बारी, सुरेंद्र, चंद्रबीर, सनौज, अब्दुल बसी, बाबू, यामीन, अब्दुल, गफ्फार ने किनौनी मिल प्रशासन से जल्द गन्न तौल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें